शास्त्रों के अनुसार इन 8 कारणों से इंसान को डसता है सांप

Wednesday, 10 August 2016

शास्त्रों के अनुसार इन 8 कारणों से इंसान को डसता है सांप


शास्त्रों के अनुसार इन 8 कारणों से इंसान को डसता है सांप



Why Snakes Bite Humans : सांप से हमेशा ही सावधान रहना चाहिए, क्योंकि इसके डंसने से मृत्यु भी हो सकती है। सांप किसी इंसान को बिना वजह नहीं डंसता है। सांप के जहर की एक बूंद से भी कई इंसानों की मृत्यु हो सकती है। ये जहर खून में मिलते ही बहुत तेजी से पूरे शरीर में फैलता है। सांप के जहर से बचने के लिए पीड़ित व्यक्ति को जल्दी से जल्दी डॉक्टर के पास पहुंचाना चाहिए।
Why Snakes Bite Humans, Hindi Information,
शास्त्रों में 8 ऐसे कारण बताए गए हैं, जिनकी वजह से सांप इंसान को डंस सकता है। यहां जानिए ये कारण कौन-कौन से हैं…
1. यदि जाने-अनजाने किसी इंसान के पैरों के नीचे कोई सांप आ जाए और सांप पैरों से दबने लगे तो सांप तुरंत ही डंस लेता है।
2. यदि कोई व्यक्ति किसी सांप को नुकसान पहुंचाता है, मारने की कोशिश करता है तो उससे बदला लेने के लिए और खुद की जान बचाने के लिए सांप डंस सकता है।
3. यदि कोई व्यक्ति सांप के बच्चे को नुकसान पहुंचाता है तो सांप अपनी संतान की रक्षा के लिए भी डंस सकता है।
4. जब कोई सांप उन्मादी यानी पागल हो जाए तो वह किसी भी इंसान को कभी भी डंस सकता है।
5. एक मान्यता है भी कि किसी इंसान से दुश्मनी हो या नाग या नागिन को मार डाला हो तो जीवित नाग या नागिन बदला लेने के लिए डंस सकता है।
6. यदि कोई सांप भूखा हो तो वह किसी भी जीव को डंस सकता है।
7. शास्त्रों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु सर्पदंश यानी सांप के डंसने से ही होना है तो उसे भी सांप डंस सकता है।
8. सांप डरपोक जीव होता है। इसी डर के कारण कई बार सांप इंसान को डंस लेता है।

0 comments :

Post a Comment