January 2017

Tuesday, 3 January 2017

पुरुष द्वारा सेक्स में की जाने वाली 10 कॉमन गलतियां


पुरुष द्वारा सेक्स में की जाने वाली 10 कॉमन गलतियां



10 most common sex mistakes by man in Hindi  : मर्द अक्सर बिस्तर में अपने प्रदर्शन को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं, मगर हकीकत में अधिकतर समय उन्हें पता ही नहीं होता कि उनकी पार्टनर चाहती क्या है। एक हालिया सर्वे के अनुसार अधिकांश पुरुष उतने अच्छे लवर होते नहीं हैं जितना कि वे खुद को समझते हैं। जहां तक सेक्स की बेसिक जानकारी की बात है, पुरुष अक्सर इनमें भी गंभीर गलतियां करते हैं। हम आपको 10 ऐसी ही कॉमन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं –

10 most common sex mistakes by man in Hindi
10 most common sex mistakes by man in Hindi
उस दौरान भी चुप रहना
पता नहीं क्यों, पर ये देखा गया है कि बहुत से मर्द उन खास पलों में भी चुपचाप ही रहते हैं। वे सोचते हैं कि ऐसा करना सही है, जबकि उसी समय उनकी पार्टनर खुद को अकेला फील कर रही होती है। ऐसा नहीं है कि आप बस बोलते ही जाइए, मगर खुद के रोमांच को दिखाने के लिए उससे अपनी फीलिंग्स को शेयर तो कर ही सकते हैं।
फोरप्ले भी जल्दबाजी में
एक बात हमेशा याद रखें, फोरप्ले में आप जितना ज्यादा वक्त बिताएंगे, उन खास पलों के दौरान आप उतना ही इंजॉय करेंगे। अपने पार्टनर को किस करके, उसके खास अंगों को स्पर्श करके आप भरपूर आनंद पाने में न सिर्फ उनकी, बल्कि खुद की भी मदद कर रहे होते हैं। एक अच्छे फोरप्ले सेशन के बाद ही आगे बढ़ें।

ऑर्गैज्म को भूल जाएं
उन खूबसूरत पलों को इंजॉय करते हुए ऑर्गैज्म के बारे में सोचें भी न। ऐसा करने से आप क्लाइमैक्स के दौरान आप अपने ऐक्ट से पूरी तरह फोकस खो बैठेंगे। आप खुद तो उतावलेपन से बचे हीं, अपने पार्टनर को भी ऐसी किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से रोकें। धैर्य रखेंगे, तो हमेशा बेहतर अंत ही होगा।
लिकिंग से बचें
ऑरल सेक्स कई लोगों को अपनी तरफ खींचता है, पर जहां तक संभव हो, इसे ज्यादा न करें। कई महिलाएं ऑरल सेक्स से असहज महसूस करती हैं, वहीं डॉक्टर्स की राय भी इस बारे में कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है।
उंगलियों को सही से यूज करें
यह सही है कि कुछ मर्दों को उंगलियों के इस्तेमाल में ज्यादा आनंद आता है, मगर याद रखें, हो सकता है यह आपकी पार्टनर को जरा भी पसंद न हो। अगर वे राजी भी हैं, तो किसी भी प्रकार की हड़बड़ी दिखाए बिना आराम से आगे बढ़ें।
उन्हें एक नर्म अहसास भी दें
कुछ मर्दों को लगता है कि वे सेक्स के दौरान जितना कठोर होंगे, उनकी पार्टनर को उतना ही आनंद आएगा। कभी-कभी ऐसा हो सकता है, पर अक्सर महिलाएं उन खास पलों को दिल की गहराइयों तक महसूस करना चाहती हैं। शुरुआत आराम से ही करें, और उनकी पसंद पूछते रहें। अगर उन्हें कुछ और चाहिए होगा, तो वे बताएंगी ही।

क्लाइटॉरिस को न करें अनदेखा
उन खास पलों के दौरान महिलाओं को क्लाइटॉरिस पर अपने पार्टनर का ध्यान देना सबसे अच्छा लगता है। आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उसको आराम से सहलाते हुए ही आगे बढ़ते रहें।
पूरी बॉडी को ध्यान में रखें
अगर आप चाहते हैं कि आपकी पार्टनर आपसे खुश रहे, तो सेक्स करते हुए आपको उनके पूरे शरीर का ध्यान रखना चाहिए। गर्दन और जांघों के अलावा कई और ऐसे बॉडी पार्ट्स होते हैं, जो उनकी एक्साइटमेंट को टॉप लेवल तक ले जाते हैं। उन पार्ट्स को इग्नोर न करें।

रफ भी, स्वीट भी
ऐसा नहीं कि उन्हें आपका रफ तरीका पसंद नहीं आएगा, पर उनकी और उनके शरीर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ें। लेकिन आपको ज्यादा रफ भी नहीं होना चाहिए। रफनेस के बाद उनको अपनी नरमी का अहसास कराकर आप उनका दिल जीत सकते हैं।
जी-स्पॉट की फिक्र न करें
सेक्स के दौरान जी-स्पॉट को हिट करने की कोशिश में ही न लगे रहें। बस उस समय एक ही बात याद रखें, आप जितना ज्यादा ध्यान अपने पार्टनर की तरफ लगाएंगे, उन्हें उतना ही आनंद प्राप्त होगा। उन खास पलों को पूरी तरह इंजॉय करें

महिलाओं द्वारा की जाने वाली 9 सेक्स मिस्टेक्स


महिलाओं द्वारा की जाने वाली 9 सेक्स मिस्टेक्स





9 Sex mistakes of women in Hindi : अनिरुद्ध काफी दिनों से देख रहा था की जब वह  आरती के साथ अन्तरंग सम्बन्ध बनाना चाहता, आरती कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देती।  रोज़ की नानुकुर से तंग आकर आखिरकार अनिरुद्ध ने झल्लाते हुए आरती,  आरती, तुम्हें हुआ क्या हैं ? जब भी मैं तुमको प्यार करना चाहता हूँ तुम या तो इग्नोर कर देती हो या फिर आज मन नहीं है, सर में दर्द है, जैसे बहाना बनाकर बात को खत्म कर देती हो। कम से कम खुलकर तो बताओ बात क्या है?’ अनिरुद्ध को गुस्सा करते हुए देख आरती रोने लगी। बड़ी मुश्किल से अनिरुद्ध ने आरती को चुप कराया।

9 Sex mistakes of women in Hindi
9 Sex mistakes of women in Hindi
यह परेशानी सिर्फ आरती की नहीं है, बल्कि अधिकतर महिलाओं को इस प्रकार की परेशानी से दो चार होना पड़ता है, क्योंकि अक्सर महिलाएं अंतरंग पलों में  जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठती है जो पुरुष को ना पसंद होती है और जिसका परिणाम यह होता है की सेक्स लाइफ में परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाती है, इसलिए बहुत जरुरी है महिलाएं कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखें।  डॉक्टर अनूप धीर कहते है, ‘ वैवाहिक जीवन में रोमांस को बनाए रखना एक कला है, इसलिए पति-पत्नी दोनों को चाहिए की आपसी समझदारी से प्यार के सागर में डूबे और सुखी वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएं।
यह बात सही है की यौन संबंध जीवन का एक अहम अंग है, पर कुछ कारणों से महिलाएं इसका आनंद नहीं उठा पाती है, क्योंकि उनके मन में सेक्स के प्रति अनिच्छा घर कर जाती है, जिसको निकालना जरुरी होता है, आखिर शादी को सफल बनाने में सेक्सुअल लाइफ अच्छी होनी चाहिए इसलिए कुछ चीज़ों का ध्यान बहुत जरुरी होता है।

यह बात सही है की सेक्स सिर्फ तन की जरुरत नहीं है, बल्कि प्यार जताने का माध्यम भी है, इसलिए बाहर जरुरी है की वैवाहिक जीवन में रोमन को बनाए रखने के लिए बहुत कुछ छोटी-छोटी बातें व सेक्स ट्रिक्स अपनाई जाएँ, ताकि शादी-शुदा ज़िन्दगी प्यार से सरोबार रहे।
1. आज मूड नहीं
भागती-दौड़ती ज़िन्दगी में समयाभाव के चलते सेक्सुअल लाइफ ज्यादा प्रभावित हो रही है, जिसका नतीजा यह है की पति-पत्नी जब बैडरूम में होते है, तो मुंह फेर कर या तो सो जाते है या फिर आज मूड नहीं का बहाना बनाकर टाल देते है, जो की गलत है।
क्या करें ?
मूड नहीं है की शिकायत को एक नियम के तौर पर न ले, बल्कि इस व्यवहार को बदले, क्योंकि अगर यह बात एक बार रिश्तों के बीच आ गई तो हमेशा बनी रहेगी।  इसलिए मूड खराब है या मूड नहीं है जैसी चीज़ों को पास फटकने न दें, बल्कि मूड को बदलकर सेक्स का भरपूर मज़ा उठाए।
2. संवादहीनता –
सेक्स के दौरान पत्नी क्या चाहती है, यह बात पति नहीं जान पाता क्योंकि पत्नी कभी खुलकर इस बारे में कहती नहीं है, जो सेक्सुअल लाइफ में ज़हर का काम करती है।
क्या करें ?
प्यार और रिश्ते की मजबूती लिए कम्युनिकेशन का होना बहुत जरुरी है, इसलिए इसे न तोड़े, क्योंकि इससे सेक्स लाइफ बेहतर होती है, मतलब बिना झिझक के खुलकर बात करें।
3. संतुष्टि न मिलना –
महिलाएं अक्सर यही सोचती हैं की वह किसी न किसी रूप में अपने पार्टनर को संतुष्ट करें। उनकी इस प्रकार की सोच पति के रुझान को काम करती है, क्योंकि सेक्स में संतुष्टि सिर्फ पति की नहीं होती है।
क्या करें ?
महिलाओं की तरह पति भी चाहते हैं कि पत्नी को पूरी संतुष्टि मिलें, इसलिए अगर सेक्सुअल लाइफ में पति की तरफ से कुछ परेशानी है तो उन्हें बताएं, ताकि वो उस कमी को दूर करके आपको पूरी तरह संतुष्ट कर सकें।
4. पहले तुम, पहले तुम-
अक्सर देखने में आता है की पति ही सेक्स के लिए पहल करता है, पत्नी कभी नहीं करती। इस तरह का व्यवहार यह दर्शाता है की सामने वाले की चाहत है बस, जो की पति को पसंद आती।
क्या करें ?
चलिए हमेशा वो पहल करते हैं तो फिर कभी-कभी क्यों न आप पहल करें। अरे जनाब बराबर का हिसाब रखें। आपके द्वारा की गई पहल क्या असर दिखाएंगी, वो तो पहल करने पर ही पता चलेगा। आपकी एक छोटी-सी पहल सेक्स लाइफ में नई स्फूर्ति का संचार कर सकती है।
5. फोर प्ले का न होना-
जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, सेक्स को अधिकतर स्त्रियां एक झंझट के तौर पर लेने लगती है।  उन्हें लगने लगता है बस जल्दी से ये काम खत्म हो।  पत्नी का इस तरह का व्यवहार पति को दुखी करता है, जिसके कारण वो फोर प्ले का आनंद नहीं उठा पाते।
क्या करें ?
सेक्स को बेहतर बनाने के लिए जरुरी है की फोर प्ले का भरपूर मज़ा उठाएं, क्योंकि जितना बेहतर फोर प्ले होगा उतना ही अच्छा सेक्स होगा। इसके समय को काम करने के बजाए बढ़ाएं। नए-नए तरीकों से फोर प्ले करे, ताकि उत्साह बना रहे।
6. उत्साह में कमी –
सेक्स के दौरान कई बार स्त्रियां अपने उत्साह को दबाए रखती है, उनको लगता है की पति कुछ गलत न समझे। आपका इस तरह का व्यवहार पार्टनर को यह दर्शाता है की आप सिर्फ औपचारिकता निभा रही है।
क्या करें ?
पूरे जोश के साथ पार्टनर का साथ दें, ताकि उसको ये न लगे की आपका उत्साह कम है, उनको उत्साहित करने के लिए हंसी-मजाक का भी सहारा ले सकती है। आपका उत्साह देखकर पति को यह महसूस होगा की आप उनसे पूरी तरह जुडी हुई है।
7. बंधनों में बंधना –
सेक्स के दौरान अधिकतर महिलाएं पति को कुछ नियमों में बाँध देती है, जैसे-लाइट ऑफ़ करना, समय का ध्यान आदि।  उनके इस तरह के बंधन से पति का मूड काफी खराब हो जाता है, जिसको कंट्रोल कर पाना पति के हाथ में नहीं होता और वह सारा गुस्सा पत्नी पर निकालते है।
क्या करें ?
पति को किसी प्रकार के बंधन में न बांधे, बल्कि अपनी सोच को बदले।  अपने आप से कुछ प्रश्न करें और अगर आपको लगे की आपको उन प्रश्नों का उत्तर नहीं मिल रहा है तो पति से शेयर करें, वो आपकी समस्या का समाधान कर सारी परेशानियों को दूर कर देंगे।
8. बदलाव का मन हो –
सेक्सुअल लाइफ में अगर पति थोड़ा चेंज लाना चाहते हैं तो पत्नी फ़ालतू का काम कह कर इग्नोर कर देती है। वह सोचती है की बस एक काम है, जिसको खत्म करना जरुरी है।  उनकी यह सोच पति के एक्सपेरिमेंट पर पानी फेर देती है।
क्या करें ?
पतिदेव सेक्सुअल लाइफ में बदलाव चाहते है तो उन्हें करने दीजिए, क्योंकि एक जैसी सेक्स लाइफ से वह बोर हो जाते है। इसलिए अलग प्रकार के पोजीशन ट्राई करे। बस आप एक मौका तो उन्हें दीजिए, फिर देखिएगा ज़िन्दगी कितनी रंगीन हो जाएगी।
9. सचेत रहना –
फिगर को लेकर महिलाये बहुत ज्यादा कांशियस रहती है।  दिलो-दिमाग में यह बात घर कर जाती है की अगर वह मोटी या बहुत ज्यादा पतली हो गई तो पति उनको छोड़ देगा।  उनकी यही सोच सेक्स में नीरसता लाती है।
क्या करें ?
सबसे पहले अपनी सोच को बदले।  अगर आप फिगर को लेकर सतर्क रहती है तो एक्सरसाइज़ करें। एक बात को गाँठ बाँध ले की एक बेहतर सेक्स के लिए शरीर से ज्यादा जरुरी होता है प्यार।


पौराणिक कहानी: सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?


पौराणिक कहानी: सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?



Who enjoy better sex, Man or Woman – 2 Mythological Hindi Story : यह एक काफी पुरानी बहस है की सम्भोग के वक़्त स्त्री और पुरुष में से कौन ज्यादा आनंद उठता है। इस बारे में सब के अलग-अलग मत हो सकते है। हिन्दुओं के प्रसिद्द धर्म ग्रन्थ “महाभारत” और ग्रीक (यूनान) के धर्म ग्रन्थ में इस प्रश्न का जवाब देती दो कथाएँ है और आश्चर्यजनक रूप से दोनों पौराणिक कथाओं का निष्कर्ष एक ही है। आज इस लेख में हम आपको वो दोनों कथाएं बताएंगे।

Hindi, Greek, Pauranik, Mythical, Story, Kahani, Katha, about Sex, Who enjoy better sex man or woman?
जब युधिष्ठिर ने पितामह भीष्म से किया यह प्रश्न
एक बार युधिष्ठिरअपने पितामह भीष्म के पास गए और बोले “हे तात श्री! क्या आप मेरी एक दुविधा सुलझाएंगे? क्या आप मुझे सच सच बताएंगे की स्त्री या पुरुष दोनो में से वो कौन है जो सम्भोग के समय ज़्यादा आनंद को प्राप्त करता है?” भीष्म बोले, “इस सम्बंध में तुम्हें भंगस्वाना और सकरा की कथा सुनाता हूँ, जिसमे तुम्हारे सवाल का जवाब छुपा है। ”

भंगस्वाना और सकरा की कथा
बहुत समय पहले भंगस्वाना नाम का एक राजा रहता था। वह न्यायप्रिय और बहुत यशस्वी था लेकिन उसके कोई पुत्र नहीं था। एक बालक की इच्छा में उस राजा ने एक अनुष्ठान किया जिसका नाम था ‘अग्नीष्टुता’. क्यूंकि उस हवन में केवल अग्नि भगवान का आदर हुआ था इसलिए देवराज इन्द्र काफी क्रोधित हो गए।
इंद्र अपने गुस्से को  निकालने के लिए एक मौका ढूँडने लगे ताकि राजा भंगस्वाना से कोई गलती हो और वह उसे दंड दे सकें। पर भंगस्वाना इतना अच्छा राजा था की इन्द्र को कोई मौका नहीं मिल रहा था जिस कारण से इन्द्र का गुस्सा और बढ़ता जा रहा था था। एक दिन राजा शिकार पर निकला, इन्द्र ने सोचा ये सही समय है और अपने अपमान का बदला लेने का और इन्द्र ने राजा को सम्मोहित कर दिया।
राजा भंगस्वाना जंगल में इधर-उधर भटकने लगा. अपनी सम्मोहित हालत में वह सब सुध खो बैठा, ना उसे दिशाएं समझ आ रही थीं और ना ही अपने सैनिक नहीं दिख रहे थे. भूख-प्यास ने उसे और व्याकुल कर दिया था। अचानक उसे एक छोटी सी नदी दिखाई थी जो किसी जादू सी सुन्दर लग रही थी. राजा उस नदी की तरफ बढ़ा और पहले उसने अपने घोड़े को पानी पिलाया, फिर खुद पिया।

जैसे ही राजा ने नदी के अंदर प्रवेश की, पानी पिया, उसने देखा की वह बदल रहा है। धीरे-धीरे वह एक स्त्री में बदल गया। शर्म से बोझल वह राजा ज़ोर ज़ोर से विलाप करने लगा. उसे समझ नहीं आरहा था की ऐसा उसके साथ क्यूं हुआ।
राजा भंगस्वाना सोचने लगा, “हे प्रभु! इस अनर्थ के बाद में कैसे अपने राज्य वापस जाउं? मेरे अग्नीष्टुता’ अनुष्ठान से मेरे 100 पुत्र हुए हैं उन्हें मैं अब कैसे मिलूंगा, क्या कहूंगा? मेरी रानी, महारानी जो मेरी प्रतीक्षा कर रहीं हैं, उनसे कैसे मिलूंगा? मेरे पोरुष के साथ-साथ मेरा राज-पाट सब चला जाएगा, मेरी प्रजा का क्या होगा” इस तरह से विलाप करता राजा अपने राज्य वापस लौटा।
स्त्री के रूप में जब राजा वापस पँहुचा तो उसे देख कर सभी लोग अचंभित रह गए। राजा ने सभा बुलाई और अपनी रानियों, पुत्रों और मंत्रियों से कहा की अब मैं राज-पाट संभालने के लायक नहीं रहा हूँ, तुम सभी लोग सुख से यहाँ रहो और मैं जंगल में जाकर अपना बाकी का जीवन बीताउंगा.
ऐसा कह कर वह राजा जंगल की तरफ प्रस्थान कर गया। वहां जाकर वह स्त्री रूप में एक तपस्वी के आश्रम में रहने लगी जिनसे उसने कई पुत्रों को जन्म दिया। अपने उन पुत्रों को वह अपने पुराने राज्य ले गयी और अपने पुराने बच्चो से बोली, “तुम मेरे पुत्र हो जब में एक पुरुष था, ये मेरे पुत्र हैं जब में एक स्त्री हूँ। मेरे राज्य को मिल कर, भाइयों की तरह संभालो।” सभी भाई मिलकर रहने लगे।
सब को सुख से जीवन व्यतीति करता देख, देवराज इन्द्र और ज़्यादा क्रोधित हो जाए और उनमें बदले की भावना फिर जागने लगी। इन्द्र सोचने लगा की ऐसा लगता है की राजा को स्त्री में बदल कर मैने उसके साथ बुरे की जगह अच्छा कर दिया है। ऐसा कह कर इन्द्र ने एक ब्राह्मण का रूप धारा और पहुँच गया राजा भंगस्वाना के राज्य में। वहां जाकर उसने सभी राजकुमारों के कान भरने शुरू कर दिए।
इंद्र के भड़काने की  वजह से सभी भाई आपस में लड़ पड़े और एक दूसरे को मार डाला। जैसे ही भंगस्वाना को इस बात का पता चला वह शोकाकुल हो गया। ब्राह्मण के रूप में इन्द्र राजा के पास पहुंचा और पूछा की वह क्यूँ रो रही है। भंगस्वाना ने रोते रोते पूरी घटना इन्द्र को बताई तो इन्द्र ने अपना असली रूप दिखा कर राजा को उसकी गलती के बारे में बताया।
इंद्र ने कहा, “क्योंकि तुमने सिर्फ अग्नि को पूजा और मेरा अनादर किया इसलिए मैने तुम्हारे साथ यह खेल रचा।” यह सुनते ही भंगस्वाना इन्द्र के पैरों में गिर गया और अपने अनजाने में किया अपराध के लिए क्षमा मांगी। राजा की ऐसी दयनीय दशा देख कर इन्द्र को दया आ गई. इन्द्र ने राजा को माफ करते हुए अपने पुत्रों को जीवित करवाने का वरदान दिया।
इंद्र बोले, “हे स्त्री रूपी राजन, अपने बच्चों में से किन्ही एक को जीवित कर लो” भंगस्वाना ने इन्द्र से कहा अगर ऐसी ही बात है तो मेरे उन पुत्रों को जीवित कर दो जिन्हे मैने स्त्री की तरह पैदा किया है। हैरान होते हुए इन्द्र ने इसका कारण पूछा तो राजा ने जवाब दिया, “हे इन्द्र! एक स्त्री का प्रेम, एक पुरुष के प्रेम से बहुत अधिक होता है इसीलिए मैं अपनी कोख से जन्मे बालकों का जीवन-दान मांगती हूँ।”
भीष्म ने इस कथा  को आगे बढाते हुए युधिष्ठिर को कहा की इन्द्र यह सब सुन कर प्रसन्न हो गए और उन्होने राजा के सभी पुत्रों को जीवित कर दिया. उसके बाद इन्द्र ने राजा को दुबारा पुरुष रूप देने की बात की. इन्द्र बोले, “तुमसे खुश होकर हे भंगस्वाना मैं तुम्हे वापस पुरुष बनाना चाहता हूँ” पर राजा ने साफ मना कर दिया।
स्त्री रुपी भंगस्वाना बोला, “हे देवराज इन्द्र, मैं स्त्री रूप में ही खुश हूँ और स्त्री ही रहना चाहता हूँ” यह सुनकर इन्द्र उत्सुक होगए और पूछ बैठे की ऐसा क्यूँ राजन, क्या तुम वापस पुरुष बनकर अपना राज-पाट नहीं संभालना चाहते?” भंगस्वाना बोला, “क्यूंकि सम्भोग के समय स्त्री को पुरुष से कई गुना ज़्यादा आनंद, तृप्ति और सुख मिलता है इसलिए मैं स्त्री ही रहना चाहूंगा।” इन्द्र ने “तथास्तु” कहा और वहां से प्रस्थान किया।
भीष्म बोले, “हे युधिष्ठिर यह बात स्पष्ट है की स्त्री को सम्बंधों के समय पुरुष से ज़्यादा सुख मिलता है।”
ऐसी ही एक कहानी का वर्णन ग्रीक धर्म ग्रंथों में है।
ग्रीक माईथोलोजी: तीरेसीआस की कहानी
तिरेसिआस नाम का एक राजा अपने युवा दिनों में एक बार जंगल में शिकार करने गया। वहां उसने दो सापों को सम्भोग करते समय लिपटे हुए देखा। तीरेसीआस को ना जाने क्या सूझा उसने अपने सिपाहियों की मदद से उन विशाल सापों को अलग करवा दिया, ऐसा करवाते ही उसे श्राप मिला की उसका पोरुष चला जाएगा और वह एक महिला में तब्दील हो गया। उन सापों का क्या हुआ इस बारे में कुछ पता नहीं है।
कई साल बाद तिरेसिआस अपने स्त्री रूप में दुबारा उसी जंगल से गुजरा। अपनी नफरत के चलते उसने अपने सिपाहियों की मदद से दुबारा एक साँप के जोड़े को अलग अलग कर दिया पर इस बार ऐसा करते ही वह पुरुष बन गया। अब वह अपनी तरह का एक ऐसा अकेला व्यक्ति था जिसने स्त्री और पुरुष दोनो का जीवन जिया था। उसी समय ग्रीक भगवान ज़ीउस और उनकी पत्नी हीरा में विवाद चल रहा था की सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?
उन्होंने तिरेसिआस को बुलावा भेजा। तीरेसीआस ने ज़ीउस और हीरा के सवाल का एकदम सीधा और सटीक जवाब दिया – “महिलाएं पुरुषों से 9 गुना ज़्यादा सेक्स का आनंद उठती हैं” इस जवाब से हीरा बहुत नाराज़ हो गयीं और उन्होने तीरेसीआस पर ऐसा वॉर किया की वह अंधा हो गया। ज़ीउस अपने आपको तीरेसीआस के अंधेपन के लिए जिम्मेदार मानने लगे और उन्होने उसको भविष्य देखने का वरदान दिया।
लगभग दुनिया की  हर संस्कृति में ऐसे देवी देवता हैं जो स्त्री-पुरुष का सम्बंध खूबसूरती से दर्शाते हैं। भारत में ऐसी प्रतिमा हे अर्धनारीश्वर की।  अर्धनारीश्वर का अर्थ यह हुआ कि आपका ही आधा व्यक्तित्व आपकी पत्नी और आपका ही आधा व्यक्तित्व आपका पति हो जाता है। आपकी ही आधी ऊर्जा स्त्रैण और आधी पुरुष हो जाती है। और तब इन दोनों के बीच जो रस और लीनता पैदा होती है , उस शक्ति का कहीं कोई विसर्जन नहीं होता।

बिस्तर पर पुरूषों के सही परफॉर्म न कर पाने के 8 कारण


बिस्तर पर पुरूषों के सही परफॉर्म न कर पाने के 8 कारण




जिंदगी में पैसा कमाने के तरीके ने सबकुछ पलट कर रख दिया है। लोगों का लाइफस्टाइल बदल गया, उनकी लाइफ पहले से कहीं ज्यादा फ़ास्ट हो गई। उनकी फूड हैबिट भी साथ-साथ बदलती गई और इस चक्कर में उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। ये बात मजाक नहीं है, बदलते लाइफस्टाइल के कारण पुरूष, इन दिनों बिस्तर पर अपने पार्टनर के साथ बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती है। हांलाकि मार्केट में ऐसी हज़ारों दवाइयों की भरमार है जो, आपके काम आ सकती हैं। लेकिन आखिर दवाइयों पर आप कब तक निर्भर रहेंगे? इसके लिये जरुरी है कि आप इसका असली कारण जान लें…
man sexual problem reason in Hindi
बहुत ज्यादा पाने की लालसा: शिक्षा और कॅरियर में बहुत ज्यादा पाने की इच्छा पुरूषों को बेदम कर देती है। वे इसी में लगे रहते हैं कि उन्हें सबसे आगे निकलना है। लेकिन इन सबमें वे सबकुछ खो देते हैं।
फूडिंग हैबिट: पुरूषों के खाने पीने का ढंग दिनों-दिन गिरता जा रहा है। वे अपने खान पान पर ध्यान नहीं देते हैं जिससे उनका शरीर कमजोर हो जाता है।

धूम्रपान, शराब या ड्रग्‍स का सेवन: इन तीनों ही गंदी लतों से हजारों, लाखों लोगों की जिंदगी चली गई है और सैकड़ों लोगों का घर बर्बाद हो गया। यही नहीं इसकी लत से स्पर्म काउंट भी कम हो जाते हैं।
तनाव: तनाव, व्यक्ति को खोखला बना देता है। इन दिनों हर किसी को तनाव सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में उनका जीवन बेकार होता जा रहा है और सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ रहा है

काम करने के घंटों में इजाफा: ज्यादा जल्दी सफलता या पैसा पाने के चक्कर में आदमी, इन दिनों बदहाल हुआ जा रहा है। 8 घंटे के अलावा भी वह और 2 घंटे काम करता है ताकि अपना टारगेट पूरा करके ज्यादा राशि पाएं। लेकिन इसके कारण उसका परिवार बनने में काफी दिक्क़ते आती हैं।
गैजेट: गैजेट ने लाइफ जितनी आसन बना दी है उतनी ही बिगाड़ भी दी है। लोग, सारा समय उसी में लगे रहते हैं, उन्हें अपने पार्टनर की फिक्र नहीं होती है। वे गलत ढंग से एक-दूसरे के साथ सोते हैं और पेश आते हैं। कई बार तो मोबाइल पर चैट या बात करते हुए सो जाते हैं जिससे शरीर में दर्द भी होने लगता है।

बेकार जीवनशैली: जिन पुरूषों की जीवनशैली बेकार होती है वे कभी भी स्वस्थ जीवन की आशा न ही रखें तो बेहतर होगा। अन्यथा उन्हें भरसक प्रयास करने की आवश्यकता है।
X-रेटेड स्टफ को बहुत ज्यादा देखना: अगर कोई पुरूष बहुत ज्यादा पोर्न फिल्म देखता है या उसे हर पल सिर्फ सेक्स या रोमांस ही अच्छा लगता है तो उसकी रियल लाइफ पर भयानक असर पड़ सकता है। उसे सच में अपने पार्टनर के साथ कभी अच्छा नहीं लगेगा।

आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय


आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय




Sex power badhane ke upay : इस भाग दौड़ और तनाव भरी ज़िन्दगी तथा अनियमति और अनहेल्दी भोजन के कारण पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। असंयमित खान-पान या शरीर में पोषक तत्वों के कारण या अन्य गलत आदतों से पुरुषों को दुर्बलता या कमजोरी की परेशानी होने लगती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेहद साधारण घरेलू नुस्खे जिनसे आप इस समस्या से बहुत जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

Sex power badhane ke upay, Sex power badhane ke gharelu nuskhe in hindi, How to increase Sex Power in Hindi, Ayurveda, Upay, Nuskhe, Treatment, Sex Power, Napunsakta ka nidan,
1. आंवला- 2 चम्मच आंवला के रस में एक छोटा चम्मच सूखे आंवले का चूर्ण तथा एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से सेक्स शक्ति धीरे-धीरे बढ़ती चली जाएगी। इस प्रकार की परेशानी में आंवला बहुत फायदेमंद होता है। अत: प्रतिदिन रात्रि में गिलास में थोड़ा सा हुआ सुखा आंवले का चूर्ण लें और उसमें पानी भर दें। सुबह उठने के बाद इस पानी में हल्दी मिलाएं एवं छानकर पीएं। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस मिश्रित चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं। जिन लोगों को अत्याधिक स्वप्नदोष होने की समस्या है, वे प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाएं।
2. सेब-  एक सेब में जितनी हो सके उतनी लौंग लगा दीजिए। इसी तरह का एक अच्छा सा बड़े आकार का नींबू ले लीजिए। इसमें जितनी ज्यादा से ज्यादा हो सके, लौंग लगाकर दोनों फलों को एक सप्ताह तक किसी बर्तन में ढककर रख दीजिए। एक सप्ताह बाद दोनों फलों में से लौंग निकालकर अलग-अलग बोतल में भरकर रख लें। पहले दिन नींबू वाले दो लौंग को बारीक कूटकर बकरी के दूध के साथ सेवन करें। इस तरह से बदल-बदलकर 40दिनों तक 2-2 लौंग खाएं। यह एक तरह से सेक्स क्षमता को बढ़ाने वाला एक बहुत ही सरल उपाय है।

3. अश्वगंधा- अश्वगंधा का चूर्ण, असगंध तथा बिदारीकंद को 100-100 ग्राम की मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लें। चूर्ण को आधा चम्मच मात्रा में दूध के साथ सुबह और शाम लेना चाहिए। यह मिश्रण वीर्य को ताकतवर बनाकर शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
4. सोंठ- 4 ग्राम सोंठ, 4 ग्राम सेमल का गोंद, 2 ग्राम अकरकरा, 28 ग्राम पिप्पली तथा 30 ग्राम काले तिल को एकसाथ मिलाकर तथा कूटकर बारीक चूर्ण बना लें। रात को सोते समय आधा चम्मच चूर्ण लेकर ऊपर से एक गिलास गर्म दूध पी लें। यह रामबाण औषधि शरीर की कमजोरी को दूर करती है और सेक्स शक्ति को बढ़ाती है।

5. अजवायन- 100 ग्राम अजवायन को सफेद प्याज के रस में भिगोकर सुखा लें। सूखने के बाद उसे फिर से प्याज के रस में गीला करके सुखा लें। इस तरह से तीन बार करें। उसके बाद इसे कूटकर किसी बोतल में भरकर रख लें। आधा चम्मच इस चूर्ण को एक चम्मच पिसी हुई मिश्री के साथ मिलाकर खा जाएं। फिर ऊपर से हल्का गर्म दूध पी लें। करीब-करीब एक महीने तक इस मिश्रण का उपयोग करें। इस दौरान संभोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह सेक्स क्षमता को बढ़ाने वाला सबसे अच्छा उपाय है
6. छुहारे- चार-पांच छुहारे, दो-तीन काजू और दो बादाम को 300 ग्राम दूध में खूब अच्छी तरह से उबालकर तथा पकाकर दो चम्मच मिश्री मिलाकर रोजाना रात को सोते समय लेना चाहिए। इससे यौन इच्छा और काम करने की शक्ति बढ़ती है।

7. गाजर- 1 किलो गाजर, चीनी 400 ग्राम, खोआ 250  ग्राम, दूध 500 ग्राम, कद्यूकस किया हुआ नारियल 10 ग्राम, किशमिश 10 ग्राम, काजू बारीक कटे हुए 10-15 पीस, एक चांदी का वर्क और 4चम्मच देशी घी ले लें। गाजर को कद्दूकस करके कडा़ही में डालकर पकाएं। पानी के सूख जाने पर इसमें दूध, खोआ और चीनी डाल दें तथा इसे चम्मच से चलाते रहें। जब यह सारा मिश्रण गाढ़ा होने को हो तो इसमें नारियल, किशमिश, बादाम और काजू डाल दें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो थाली में देशी घी लगाकर हलवे को थाली पर निकालें और ऊपर से चांदी का वर्क लगा दें। इस हलवे को चार-चार चम्मच सुबह और शाम खाकर ऊपर से दूध पीना चाहिए। यह वीर्यशक्ति बढ़ाकर शरीर को मजबूत रखता है। इससे सेक्स शक्ति भी बढ़ती है।
8. इमली- आधा किलो इमली के बीज लेकर उसके दो हिस्से कर दें। इन बीजों को तीन दिनों तक पानी में भिगोकर रख लें। इसके बाद छिलकों को उतारकर बाहर फेंक दें और सफेद बीजों को खरल में डालकर पीसें। फिर इसमें आधा किलो पिसी मिश्री मिलाकर कांच के खुले मुंह वाली एक चौड़ी बोतल में रख लें। आधा चम्मच सुबह और शाम के समय में दूध के साथ लें। इस तरह से यह उपाय वीर्य के जल्दी गिरने के रोग तथा संभोग करने की ताकत में बढ़ोतरी करता है।
9. कौंच का बीज- 100 ग्राम कौंच के बीज और 100  ग्राम तालमखाना को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें फिर इसमें 200 ग्राम मिश्री पीसकर मिला लें। हल्के गर्म दूध में आधा चम्मच चूर्ण मिलाकर रोजाना इसको पीना चाहिए। इसको पीने से वीर्य गाढ़ा हो जाता है और नामर्दी दूर होती है।
10. चोबचीनी- 100 ग्राम तालमखाने के बीज, 100 ग्राम चोबचीनी, 100 ग्राम ढाक का गोंद, 100 ग्राम मोचरस तथा 250 ग्राम मिश्री को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। रोजाना सुबह के समय एक चम्मच चूर्ण में 4 चम्मच मलाई मिलाकर खाएं। यह मिश्रण यौन रुपी कमजोरी, नामर्दी तथा वीर्य का जल्दी गिरना जैसे रोग को खत्म कर देता है।
11. प्याज- आधा चम्मच सफेद प्याज का रस, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच मिश्री के चूर्ण को मिलाकर सुबह और शाम सेवन करें। यह मिश्रण वीर्यपतन को दूर करने के लिए काफी उपयोगी रहता है।सफेद प्याज के रस को अदरक के रस के साथ मिलाकर शुद्ध शहद तथा देशी घी पांच-पांच ग्राम की मात्रा में लेकर एक साथ मिलाकर सुबह नियम से एक माह तक सेवन करें और लाभ देखें इससे यौन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जाती है।
12. ढाक –  ढाक के 100 ग्राम गोंद को तवे पर भून लें। फिर 100 ग्राम तालमखानों को घी के साथ भूनें। उसके बाद दोनों को बारीक काटकर आधा चम्मच सुबह और शाम को दूध के साथ खाना खाने के दो-तीन घंटे पहले ही इसका सेवन करें। इसके कुछ ही दिनों के बाद वीर्य का पतलापन दूर होता है तथा सेक्स क्षमता में बहुत अधिक रुप से वृद्धि होती है।
13. जायफल – 15 ग्राम जायफल, 20 ग्राम हिंगुल भस्म, 5 ग्राम अकरकरा और 10 ग्राम केसर को मिलाकर बारीक पीस लें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर इमामदस्ते में घोटें। उसके बाद चने के बराबर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। रोजाना रात को सोने से 2 पहले 2 गोलियां गाढ़े दूध के साथ सेवन करें। इससे शिश्न (लिंग) का ढ़ीलापन दूर होता है तथा नामर्दी दूर हो जाती है।
14. इलायची – इलायची के दानों का चूर्ण 2 ग्राम, जावित्री का चूर्ण 1 ग्राम, बादाम के 5 पीस और मिश्री 10 ग्राम ले लें। बादाम को रात के समय पानी में भिगोकर रख दें। सुबह के वक्त उसे पीसकर पेस्ट की तरह बना लें। फिर उसमें अन्य पदार्थ मिलाकर तथा दो चम्मच मक्खन मिलाकर विस्तार रुप से रोजाना सुबह के वक्त इसको सेवन करें। यह वीर्य को बढ़ाता है तथा शरीर में ताकत लाकर सेक्स शक्ति को बढ़ाता है।
15. तुलसी- 15 ग्राम तुलसी के बीज और 30 ग्राम सफेद मुसली लेकर चूर्ण बनाएं, फिर उसमें 60 ग्राम मिश्री पीसकर मिला दें और शीशी में भरकर रख दें। 5 ग्राम की मात्रा में यह चूर्ण सुबह-शाम गाय के दूध के साथ सेवन करें इससे यौन दुर्बलता दूर होती है।
16. लहसुन- 200 ग्राम लहसुन पीसकर उसमें 60 मिली शहद मिलाकर एक साफ-सुथरी शीशी में भरकर ढक्कन लगाएं और किसी भी अनाज में 31 दिन के लिए रख दें। 31 दिनों के बाद 10 ग्राम की मात्रा में 40 दिनों तक इसको लें। इससे यौन शक्ति बढ़ती है।
17. हल्दी – वीर्य अधिक पतला होने पर 1 चम्मच शहद में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रोजाना सुबह के समय खाली पेट सेवन करना चाहिए। इसका विस्तृत रुप से इस्तेमाल करने से संभोग करने की शक्ति बढ़ जाती है।
18. उड़द की दाल – आधा चम्मच उड़द की दाल और कौंच की दो-तीन कोमल कली को बारीक पीसकर सुबह तथा शाम को लेना चाहिए। यह उपाय काफी फायदेमंद है। इस नुस्खे को रोजाना लेने से सेक्स करने की ताकत बढ़ जाती है।
19. शंखपुष्पी – शंखपुष्पी 100 ग्राम, ब्राह्नी 100 ग्राम, असंगध 50 ग्राम, तज 50 ग्राम, मुलहठी 50 ग्राम, शतावर 50 ग्राम, विधारा 50 ग्राम तथा शक्कर 450 ग्राम को बारीक कूट-पीसकर चूर्ण बनाकर एक-एक चम्मच की मात्रा में सुबह और शाम को लेना चाहिए। इस चूर्ण को तीन महीनों तक रोजाना सेवन करने से नाईट-फाल (स्वप्न दोष), वीर्य की कमजोरी तथा नामर्दी आदि रोग समाप्त होकर सेक्स शक्ति में ताकत आती है।
20. उंटगन के बीज – 6 ग्राम उंटगन के बीज, 6 ग्राम तालमखाना तथा 6 ग्राम गोखरू को समान मात्रा में लेकर आधा लीटर दूध में मिलाकर पकाएं। यह मिश्रण लगभग आधा रह जाने पर इसे उतारकर ठंडा हो जाने दें। इसे रोजाना 21 दिनों तक समय अनुसार लेते रहें। इससे नपुंसकता (नामर्दी) रोग दूर हो जाता है।
21. गोखरू – सूखा आंवला, गोखरू, कौंच के बीज, सफेद मूसली और गुडुची सत्व- इन पांचो पदार्थों को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। एक चम्मच देशी घी और एक चम्मच मिश्री में एक चम्मच चूर्ण मिलाकर रात को सोते समय इस मिश्रण को लें। इसके बाद एक गिलास गर्म दूध पी लें। इस चूर्ण से सेक्स कार्य में अत्यंत शक्ति आती है।
22. बरगद – सूर्यास्त से पहले बरगद के पेड़ से उसके पत्ते तोड़कर उसमें से निकलने वाले दूध की 10-15 बूंदें बताशे पर रखकर खाएं। इसके प्रयोग से आपका वीर्य भी बनेगा और सेक्स शक्ति भी अधिक हो जाएगी।
23. पीपल – पीपल का फल और पीपल की कोमल जड़ को बराबर मात्रा में लेकर चटनी बना लें। इस 2 चम्मच चटनी को 100 मि.ली. दूध तथा 400 मि.ली. पानी में मिलाकर उसे लगभग चौथाई भाग होने तक पकाएं। फिर उसे छानकर आधा कप सुबह और शाम को पी लें। इसके इस्तेमाल करने से वीर्य में तथा सेक्स करने की ताकत में वृद्धि होती है।
24. त्रिफला – एक चम्मच त्रिफला के चूर्ण को रात को सोते समय 5 मुनक्कों के साथ लेना चाहिए तथा ऊपर से ठंडा पानी पिएं। यह चूर्ण पेट के सभी प्रकार के रोग, स्वप्नदोष तथा वीर्य का शीघ्र गिरना आदि रोगों को दूर करके शरीर को मजबूती प्रदान करता है।
25. सफेद मूसली – सालम मिश्री, तालमखाना, सफेद मूसली, कौंच के बीज, गोखरू तथा ईसबगोल- इन सबको समान मात्रा में मिलाकर बारीक चूर्ण बना लें। इस एक चम्मच चूर्ण में मिश्री मिलाकर सुबह-शाम दूध के साथ पीना चाहिए। यह वीर्य को ताकतवर बनाता है तथा सेक्स शक्ति में अधिकता लाता है।

Healthy Eating Tips : अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें


Healthy Eating Tips : अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें


Healthy eating tips in Hindi : अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें – वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। इसके कारण कई तरह की बीमारियां होती हैं। मोटापा इसका मुख्य लक्षण है। चिकित्सकों के अनुसार यदि हम भोजन करते समय या भोजन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें तो न तो हम मोटे होंगे और न ही बीमार। आइए जानें खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखकर रहा जा सकता है स्वस्थ…..

Food-300x261
1. भोजन खूब चबाकर करें
वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि खाने को कम से कम 30-35 बार तक चबाकर खाएं। कई बार पौष्टिक और संतुलित खाना खाते समय लोग उसे सिर्फ दस से पंद्रह बार ही चबाते हैं। जिससे पेट से जुड़ी समस्याए दूर होती हैं। खाना चबाकर खाने से कब्ज दूर होती है, दांत मजबूत होते हैं, भूख बढ़ती है आैर कब्ज व एसिडिटी नहीं होती है।
2. बैठकर खाएं
भोजन बैठकर ही खाएं, क्योंकि चलते-चलते खाना खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। बैठकर खाते समय हम सुखासन की स्थिति में होते हैं, जिससे कब्ज, मोटापा, एसिडिटी आदि पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

3. मोटापा दूर करें
भूखा रहने से वजन कम नही होता, बल्कि वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। दिनभर में अगर हम निश्चित अंतराल पर अच्छे से चबाकर खाना खाते हैं तो पाचन क्रिया संतुलित रहती है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
4. खाते वक्त पानी न पिएं
भोजन के समय पानी पीने से पाचन क्रिया पर असर होता है। इसलिए खाने के आधे या एक घंटे पहले या बाद में पानी पिएं।

5.एक्सरसाइज के तुरंत बाद न खाएं
वर्कआउट या एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद खाना न खाएं। शरीर को नार्मल टेंपरेचर पर आने दें, उसके बाद ही खाना खाएं।
6. भूख लगने पर ही खाएं
कुछ लोग स्वाद लेने के लिए बार-बार खाना खाते हैं। पहले का खाना पचा नहीं कि दोबारा खा लिया। ऐसा करने से पेट की बीमारियां शुरू हो जाती हैं, खाना अच्छे से पच नहीं पाता और मोटापा घेर लेता है।

7. नियमित अंतराल पर खाएं
खाने के बीच में कम से कम 6 घंटे का अंतराल होना चाहिए। रात्रि के भोजन के पचने में समय लगता है, इसलिए डिनर जल्दी कर लेना चाहिए। नियमित रूप से दिन में तीन बार भोजन करने से एकाग्रता बढ़ती है।
8. मधुमेह से बचाव
खाने के तरीके में बदलाव करके मधुमेह से बचा जा सकता है। धीरे-धीरे और चबाकर खाने से ग्लूकोज को जोड़ने का काम दोगुनी गति से होता है जिससे मधुमेह का खतरा कम होता है।
9. खाने से पहले हाथ जरूर धोएं
भोजन करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। जिससे हाथों में मौजूद बैक्टीरिया खाने के साथ आपके शरीर में प्रवेश कर नुकसान न पहुंचाएं।

फ्लैट टमी पाने के आसान टिप्स : Easy Tips For A Flat Tummy


फ्लैट टमी पाने के आसान टिप्स : Easy Tips For A Flat Tummy




Easy Tips For A Flat Tummy: सिटिंग जॉब, गलत डाइट प्लान और हॉर्मोनल चेंजेस के कारण मोटापा बढ़ने लगता है। मोटापे का सबसे ज्यादा असर हमारे पेट पर पड़ता है और पेट बाहर निकलने लगता है। यदि हम कुछ आसान उपाय अपनाएं तो पेट पर जमा हुए फैट को आसानी से कम किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे। आइए जानते है 10 ऐसी ही आसान टिप्स के बारे में –
Easy Tips For A Flat Tummy



Easy Tips For A Flat Tummy

एक साथ न खाएं
खाने को एक साथ न खाकर 2 या 3 घंटे के गैप में खाएं। इससे टमी का फैट घटेगा।

ब्रेकफास्ट
मॉर्निंग में प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट लें। इसमें अंडा, दूध, केला और फ्रूट जूस जैसी हेल्दी चीज़ें खाएं। इनसे दिन में बार-बार भूख लगाने की प्रॉब्लम कम होती है।
मॉर्निंग वॉक
रेग्युलर 2 से 3 किलोमीटर मॉर्निंग वॉक पर जाएं। इससे काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है और फैट कम करने में हेल्प मिलती है।
टमी एक्सरसाइज
पीठ के बल लेटकर दोनों पैर ऊपर उठाएं। फिर दोनों पैर एक साथ घुटनों से मोडें। 5 सेकंड्स तक हाथों से पैरों को जकड़ कर रखें। पैरों को वापस सीधा करें। 8-10 बार दोहराएं।
चना और जौ
गेहूं की रोटी खाना कम कर दें। इसकी जगह चना और जौ के आटे की रोटी बनाकर खाएं। इनसे कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम मात्रा में होते हैं।
सौंफ वाला पानी
रेग्युलर एक कप पानी में एक चमच्च सौंफ उबालकर पियें। इससे डाइजेशन सुधरता है और पेट का फैट कम होता है।
नारियल पानी
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। यह मोटापा और पेट का फैट कम करता है।
शहद
रेग्युलर एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे फैट तेज़ी से कम होगा।
खाते समय पानी
खाना खाते समय पानी न पिएं। इससे खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है और फैट बढ़ने लगता है। खाने के 10 या 15 मिनट बाद पानी पिएं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में पर्याप्त मात्रा में थायनाइन नामक अमीनो एसिड होता है। यह एसिड भूख को कंट्रोल करता है। इससे पेट का फैट कम हो जाता है।